देहरादून,14 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग को बुधवार सुबह ड्रोन से सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रही टीम से सूचना मिली कि सुभाषनगर क्लेमेनटाउन में एक मीट की दुकान के बाहर मुर्गी बाड़ा रखे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें सफाई मानकों के उल्लंघन की आशंका के बाद मौके पर टीम ने निरीक्षण किया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि खुले में मीट आदि प्रदर्शित करने और दुकान के बाहर बाड़ा रखने पर हाजी मकबूल मीट शॉप के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नियम तोडऩे पर मौजूदा वित्तीय वर्ष में करीब दो लाख 34 हजार रुपये के चालान किए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

