मेरठ/मुजफ्फरनगर 15 जनवरी (आरएनएस)। मुजफ्फरनगर के किला मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की मेरठ के ज्वालागढ़ में हुई नृशंस हत्या के बाद अब आक्रोश की चिंगारी भड़क उठी है। कपसाड़ कांड की तपिश अभी शांत भी नहीं हुई थी कि ज्वालागढ़ में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को हालात इस कदर बेकाबू दिखे कि प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (क्चहृस्स्) की धारा 163 लागू कर बाहरी लोगों की एंट्री पर 26 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
बॉर्डर पर हुई परिजनों से मुलाकात उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप जब पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाने ज्वालागढ़ जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें दादरी के पास ही रोक लिया। मंत्री को जिले की सीमा में प्रवेश न करने देने पर कश्यप समाज में भारी रोष देखा गया। काफी जद्दोजहद के बाद, पुलिस ने मृतक सोनू की बहन और अन्य परिजनों को दादरी पहुंचाया, जहां सड़क किनारे ही मंत्री से उनकी मुलाकात कराई गई। कई अन्य संगठनों के नेताओं को भी मेरठ शहर के बॉर्डर्स पर ही रोक दिया गया।
परिजनों का आरोप: पुलिस ने दबाया सच, सीसीटीवी में दिखे 4 कातिल मृतक सोनू के भाई और बहन ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी ‘मोगलीÓ को जेल भेजकर खानापूर्ति कर दी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से 4 लोग दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि सोनू को ईंटों से पीटकर अधमरा करने के बाद जिंदा जलाया गया था। इस जनाक्रोश को देखते हुए मेरठ एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से केस की विवेचना सरधना थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच (अपराध शाखा) को सौंप दी है।
मंत्री ने अपनी जेब से दी 1 लाख की मदद, योगी सरकार का जताया भरोसा परिजनों का दुख साझा करते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मृतक सोनू के परिवार को अपनी ओर से एक लाख रुपये की निजी आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पीडि़त परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। मंत्री ने कहा, योगी सरकार ‘जीरो टॉलरेंसÓ की नीति पर काम कर रही है। अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे पाताल से भी ढूंढकर सजा दी जाएगी। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि शासन स्तर से मिलने वाली हर सरकारी सहायता और सुविधा उन्हें प्राथमिकता पर दिलाई जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

