रुदौली-अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें आज इलाके में तूफानी दौराकर पिछले दिनों हुई घटनाओं से पीडि़त परिवारों से भेंट की सर्वप्रथम अशरफपुर गंगरेला निवासी रामसूरत रावत 30 वर्ष की मंगलवार को नदी में डूबनें व हार्ट अटैक से असमय मृत्यु होने पर उनके घर पहुंचे, इसके बाद सुल्तानपुर निवासी विल्केश निषाद की पत्नी की प्रसव के बाद हुई मृत्यु पर उनके घर पहुंचकर पीडि़त से मुलाक़ात की,इसके बाद 12 जनवरी सोमवार को सहबाज़चक निवासी रामेश्वर मौर्या का गंभीर बीमारी से असमय निधन होने पर उनके घर पहुंचे तथा इसी ग्राम निवासी पुत्तीलाल रावत व अखिलेश रावत के घर में आग लग जाने पर हुए नुकसान का आकलन किया और फ़ौरी मदद की तथा डॉ.से वार्ता कर बकरी का पी. एम. कराने व अग्निकांड से पीडि़त को सम्बंधित आवास दिलाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिया इस अवसर पर गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव, सुरेश कुमार लोधी, निरंजन विश्वकर्मा, डॉ. कुलदीप यादव, प्रधान राजकुमार, अजय कुमार यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, कोटेदार त्रिमोहन रावत, श्रीकृष्ण यादव, पंकज गुप्ता व महाबली लोधी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

