-एक सप्ताह में निर्माण न हुआ तो आंदोलन
गोसाईगंज-अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईगंज बाईपास से सटे कालीचौरा माँर्ग से महादेवा घाट जाने वाले रास्ते में सीवर लाइन की पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा है। बाईपास निर्माण कर रही संस्था छात्र शक्ति द्वारा गड्ढे को बिना समतलीकरण किये छोड़ दिए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।इस खुले गड्ढे में दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार, श्रद्धालु और खेलते हुए छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित संस्था द्वारा न तो गड्ढे को भरा गया और न ही सड़क का निर्माण कराया गया।यह मार्ग काली मंदिर, महादेवा घाट स्थल से जुड़ा होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु पूजा-अर्चना, आरती एवं 84 कोसी परिक्रमा के पड़ाव स्थल पर आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। गड्ढे के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। वार्ड सभासद रविंद्र यादव, करिया गौड़, नंद कुमार भोला यादव, नंदू गौड़, रामकुमार जायसवाल, शिवपूजन और विनय कुमार डब्लू ने नगर पंचायत,कार्यदायी संस्था छात्र शक्ति और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर गड्ढे को भरकर सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

