-कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव : डॉ. बिजेंद्र सिंह
अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एथलीट सर्वजीत पटेल ने 20 किलोमीटर वॉक में द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। राजीव गांधी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित ऑल इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। वही महिला एथलीट अनीषा पटेल ने 800 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार दोनों एथलीट ने खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दोनों एथलीट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव है। विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओ में कोई कमी नही होगी। विश्वविद्यालय पदक प्राप्त विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगा। टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव एवं कोच नीरज पटेल है। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बधाई के साथ सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुल सचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक,मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.दानपति त्रिपाठी,पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.अनुराग पाण्डेय,डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव डॉ. मनीष सिंह, शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

