-चंद्रभान सिंह ने किया उद्घाटन, कहा-विकास की दिशा में बड़ा कदम
सोहावल-अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के मोइया कपूर गांव में निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता करुणाकर पाण्डेय बब्बू के हाट मिक्स प्लांट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोहावल द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता चंद्रभान सिंह और पूर्व प्रधान खिरौनी सत्यनाम सिंह ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर चंद्रभान सिंह ने कहा कि सोहावल क्षेत्र में हाट मिक्स प्लांट की स्थापना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। अब सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने करुणाकर पाण्डेय बब्बू को इस पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सराहना की। निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता करुणाकर पाण्डेय बब्बू ने बताया कि पहले सड़कों के निर्माण के लिए बाहर से मिक्स गिट्टी मंगानी पड़ती थी। जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। सोहावल में ही प्लांट स्थापित हो जाने से अयोध्या मंडल में बनने वाली सड़कों के कार्यों में सुविधा होगी।प्रतिदिन दो किलोमीटर सड़क बनाने की प्लांट की क्षमता है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अधिवक्ता अरुणाकर पाण्डेय, पी डब्लू डी ठेकेदार रत्नाकर पाण्डेय, अनुभव, शुभम, हेमंत मिश्रा, ऋषभ तिवारी, अवध बिहारी दूबे, अनुपम मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रानू दूबे, अंकित मिश्रा, धन्ना सिंह , राधे रमण सिंह, अधिवक्ता बोनी सिंह, अधिवक्ता रोहित सिंह बबलू सिंह, शिवा कांत तिवारी,संजीव सिंह आदि सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

