अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन सदर की मासिक पंचायत तहसील परिसर सदर में तहसील अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के अध्यक्षता में तथा जिला सचिव मोहम्मद अली के संचालन में संपन्न हुई। पंचायत में तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह पहुंचकर समस्याएं सुनकर समाधान किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि बिना संगठन मजबूती के किसानों मजदूरों की समस्याएं समाधान नहीं होगी और ना ही कहीं सम्मान मिल पाएगा गांव स्तर पर गांव कमेटियों को बनाकर संगठन को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने बताया कि तमाम पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बना है आपात्रों का राशन कार्ड निरस्त करके पात्रों का राशन कार्ड बनाने की मांग किया। पंचायत को ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव, रामबचन भारती, विवेक पटेल, बनवारी लाल, मनोज कुमार, कृष्ण प्रसाद वर्मा, राम तिलक वर्मा सुनीता देवी सरोज वर्मा आधुनिक संबोधित किया। वहीं 16, 17, 18 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन सिविल में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन का एक जत्था जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य के नेतृत्व में रवाना हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

