अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। जय मां सिद्धदात्री दुर्गापूजा मण्डल शोलहपुरी के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरूवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम शर्मा की देखरेख में आयोजित खिचड़ी भोज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया। इस मौके पर दुर्गापूजा मंडप के अजीत सिंह, राजू श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मनोज मेहरोत्रा, मदन जायसवाल, राकेश वैद, वेद सिंह कमल, नफीस उर्फ पप्पू,फ्लावर नकवी, विशाल वैद, रघुनाथ यादव, इंदर मोटवानी, मोनू शर्मा व अरविन्द पाल मौजूद रहे। वहीं श्री देवी दुर्गेश्वरी मंदिर हमदानी कोठी पर मकर संक्रांति के मौके पर अध्यक्ष रोहित सिंह व पुजारी संजय सिंह की अगुवाई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीरेश्वर सिंह, संतोष चेता सहित काफी लोगों ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी ग्रहण कराया। इसी क्रम में प्रचीन शिव हनुमान मंदिर रामपथ पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर आनन्द किशोर, कृष्ण कुमार, विमल किशोर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

