सोहावल-अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में वृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय के संयोजन व मुख्य आचार्य गिरिजा प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में रोहित पांडेय ने पीठ में विराजित भगवान सूर्य के विग्रह की पंचोपचार पूजा की। भगवती तारा, मां पीतांबरा, महाकाली, महालक्ष्मी, महा सरस्वती, भगवान भैरव, ललिता त्रिपुर सुंदरी, स्वामी जी महाराज, पीठ के संस्थापक गुरुदेव रामकृष्ण पांडेय आमिल व सभी देवी देवताओं के विग्रहों की विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान सूर्य की पूजा व हवन के बाद भंडारा संपन्न हुआ। इसमें प्रयागराज के सतीश आत्रेय, राजेश सिंह, अमल सिंह, रमेश विश्वकर्मा, सुरेश, आशीष सिंह, सुनीता सिंह, अनुराग पांडेय बिठुल, राहुल पांडेय, आलोक मिश्र, श्रवण जायसवाल, रानी जायसवाल, विजय पाठक, राजेश पाठक, राजू चतूर्वेदी, गणेश शंकर पांडेय, प्रमोद सिंंह, हरि नारायण मिश्र, देश राज वर्मा, डी एन यादव, मिथुन यादव, सिद्धार्थ पांडेय, नवनीत मिश्र, आदित्य मिश्र आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

