अयोध्या 15 जनवरी (आरएनएस)। नगर के बीचो-बीच स्थित प्रख्यात शक्तिपीठ माँ ह_ी महारानी मन्दिर पर मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर अपरान्ह 12 बजे माँ ह_ी महारानी मन्दिर सेवा समिति अयोध्या के प्रबन्धक अशोक सहदेव एवं अध्यक्ष रवि कपूर द्वारा माँ की आरती पूजन के पश्चात माता के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए सवा पन्द्रह कुन्टल सामग्री से निर्मित खिचड़ी के प्रसाद का विशाल भण्डारा प्रारम्भ किया गया। मन्दिर सेवा समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी माता के दरबार में खिचड़ी के प्रसाद का विशाल भण्डारा मन्दिर सेवा समिति द्वारा अपरान्ह 12 बजे प्रारम्भ किया गया जो देर रात्रि लगभग 7 बजे तक चलता रहा। लोग कतारबद्ध होकर माता के जयकारे लगाते हुए खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व से चल रही मकर संक्रान्ति पर्व की तैयारी मन्दिर सेवा समिति द्वारा योजनावद्ध तरीके से किया गया था जिसके अनुसार आज पर्व के अवसर पर भण्डारे के संयोजक के रूप में मंत्री नीरज अग्रवाल को प्रसाद के निर्माण का दायित्व सौंपा गया था, जिसमें दीपक अग्रवाल, अनूप सहदेव, राजेश गौड़ पार्षद व सुनील मौर्य, सहयोग में लगे थे। वहीं दूसरी तरफ भण्डारे के प्रसाद के वितरण का दायित्व राकेश सहदेव के नेतृत्व में पवन चौहान, राजा साहू , सुजीत राठौर, तेजस कौशल, देव कौशल, आयुष कुमार, आशीष कौशल, सौरभ कपूर, जय प्रकाश गुप्ता, रोहित सैनी आदि भक्तों के जयकारों के बीच प्रसाद वितरण का कार्य कुशलता पूर्वक कर रहे थे। भण्डारे के प्रसाद का वितरण देर सायं तक श्रद्धालुओं के बीच होता रहा और माता के भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हुये जय माता दी के जयकारे लगाते रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

