बस्ती 15 जनवरी (आरएनएस)। शहर की होनहार छात्रा ने ईशिता पांडेय ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पीओ (प्रोबेशनरी आफिसर) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। ईशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय निवासी बभनगांवा, गांधीनगर, पिता सत्येन्द्र नाथ पांडेय, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर सिविल बार एसोसिएशन के सचिव मारूत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता भारतभूषण वर्मा, राधेश्याम शुक्ल, उपेंद्र दूबे, आशुतोष पांडेय , योगेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने खुशी जाहिर कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

