-सावधान! एक गलत क्लिक और खाता हो गया खाली
-साइबर ठगों ने पीडि़तों के खाते से आनलाइन लगाया चूना
बस्ती 15 जनवरी (आरएनएस)। अलग-अलग साइबर ठगी की घटनाओं में ठगों दो लोगों के खाते दो दो लाख रुपये पार कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है। पीडि़त बृजेश कुमार सिंह निवासी समसपुर, थाना लालगंज ने अपनी तहरीर में बताया कि बेटी के मोबाइल पर कालर का फोन आया।काल रिसीव नहीं करने पर वाट्सअप पर फोन आया कि अपने पासपोर्ट को प्राप्त करने के लिए आप अपना पता बता दीजिए क्योंकि आपका पासपोर्ट होल्ड हो गया है। पीडि़त ने अपना पता उसके नंबर पर भेज दिया। उसके बाद प्ले स्टोर पर सर्च करने को कहा। इसके बाद ठग ने मोबाइल हैक कर लिया। उनके खाते से फोन पे के जरिए 49999 रुपया दूसरे खाते में क्रेडिट कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह गायघाट, थाना नगर निवासी दुर्गेश कुमार मौर्य के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 51 हजार 800 रुपये पार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि अक्सर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। बैंक कभी भी फोन या लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट करने को नहीं कहता। किसी के कहने पर कोई भी लिंक इंस्टाल न करें। यदि आपके साथ ठगी होती है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

