बस्ती 15 जनवरी (आरएनएस)। यातायात पुलिस के सहयोग तैनात रहे होमगार्ड रामभूषण चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर यातायात पुलिस की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी ने उनके घर रुधौली थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में जाकर स्वजन को आर्थिक सहायता दी और दुख की इस घड़ी हर संभव मदद का भरोसा दिया। मालूम हो होमगार्ड रामभूषण की विगत तीन जनवरी को मृत्यु हो गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

