चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्य परायणता, संवेदनशीलता के महत्व के बारे में बताया। जिसमें सोशल मीडिया आचरण, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करने एवं विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश शामिल हैं। रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण के दौरान तथा बाद में कर्तव्यनिष्ठा का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरक्षियों को सोशल मीडिया नीति का सख्ती से पालन करने का निर्देश है। विभागीय गोपनीय जानकारी साझा न करने, आपत्तिजनक पोस्ट न करने एवं संस्था की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया। उल्लंघन पर तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

