-कब्जे से लगभग 12 ग्राम पिघला सोना बरामद
चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने को अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के पर्यवेक्षण में थाना राजापुर पुलिस टीम ने ग्राम पराकों में हुई चोरी की सामग्री खरीदने वाली महिला को चोरी के लगभग 12 ग्राम पिघला सोना के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि थाना राजापुर के ग्राम पराको गांव निवासी अजय कुमार पांडेय पुत्र प्रयागदत्त पांडेय ने थाने में सूचना दी कि रात में वह अपने छत पर सोये हुए थे तथा सीढियों का दरवाजा खुला था। रात में लगभग 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा उनकी अलमारी में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर लिए गए। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें एक चोर का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया। थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 18 जून 2025 को घटना कारित करने वाले राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिन्स पुत्र धर्मदास कुशवाहा निवासी सेमरिया जनपद रीवा मप्र, शिवबली उर्फ रामबली निषाद पुत्र राजकुमार निवासी मन्कुवाँर थाना मऊ व विनोद कुशवाहा पुत्र स्व भोला प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम देवरा थाना धारकुण्डी जनपद सतना व 12 दिसम्बर को सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र भानू प्रताप निवासी सेमरिया को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पूंछताछ में बताया गया कि चोरी का कुछ माल एक महिला को बेच दिया है। बताए गए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर महिला आरक्षी ने महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला से पूंछताछ की गयी तो अपना नाम साधना सोनी पत्नी उमाशंकर सोनी निवासी जग्गू की गली शंकर बाजार कर्वी बताया। बताया गया कि करीब सात महीने पहले तीन सोने की अंगूठी, एक लॉकेट ेव तीन-चार दाने सोने के बेचे थे। उन सभी जेवरातो को अपने घर में गला दिया था। जेवरातो का गला हुआ सोने के पीली धातु का टुकडा उसके पास रखा है। महिला ने अपने घर के अन्दर से उसे निकाल कर दिया। जिसका वनज लगभग 12 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह, आरक्षी राहुल यादव, लवकुश, विमलेश, महिला आरक्षी दीक्षा यादव रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

