-पुलिस ने आरोपी को दबोचा
चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक सात साल की बालिका के साथ फेरी लगाने वाले युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
मोहल्ला के शिवरहापुरवा निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी सात साल की पुत्री गुरुवार की दोपहर को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच फेरी लगाने वाला एक युवक आया और बच्चों के पास बैठकर बातचीत करने लगा। उसकी पुत्री को चाकलेट देने के बहाने खेत की ओर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद अन्य बच्चे घर की ओर भागे और परिजनों को बताया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस सूचना दी। मौके पर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल मय फोर्स पहुंचे और आरोपी फेरापुर कानपुर देहात निवासी संजय प्रसाद को हिरासत में ले लिया। आरोपी पैर से दिव्यांग है। इसके खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

