चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। सुपर चैलेंज कप बरेठी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को पहला मैच बरेठी बनाम लोहदा के बीच खेला गया। बरेठी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लोहदा ने 2 विकेट से विजय प्राप्त कर ली। मैन आफ द मैच ध्यानचंद्र रहे। वही दूसरा मैच महुआ गांव बनाम भानपुर के बीच खेला गया। जिसमें महुआ गांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भानपुर 81 रन से जीत दर्ज कराया। मैन आफ द मैच सुंदरम चुने गए। तीसरा मैच महुआ गांव बनाम अशोह के बीच खेला गया। जिसमें महुआ गांव ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवरों में 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोह टीम 127 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच मयंक बने। इसके पूर्व मुख्य अतिथि शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह व संरक्षक टूर्नामेंट शंकर प्रसाद यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इसके बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर गांव के राजेश कुमार यादव, फूलचंद निषाद, राकेश राजपूत, त्रिवेणी प्रसाद यादव, शिवबली यादव आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजक अभिनन्दन यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

