चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। मऊ थाना क्षेत्र के मऊपुरवा निवासी डेढ़ माह की पुत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। बुधवार की देर रात को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। अवध बिहारी ने बताया कि उसकी डेढ माह की पुत्री सिद्धी बुधवार की सुबह तक परिजनों के बीच खेल रही थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां पर उसे बताया गया कि सर्दी लगने के साथ ही पीलिया की संभावना है। इस पर उसका इलाज चला लेकिन तबीयत ठीक नहीं हुई। शाम को उसे लेकर सीएचसी मऊ पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर तक उसे आक्सीजन में रखा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

