चित्रकूट 15 जनवरी (आरएनएस)। भरतकूप-शिवरामपुर मार्ग के बीच में बुधवार की रात को टेंपो व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गए। चंदला मप्र के बरुआ निवासी हीरालाल ने बताया कि अपने दोस्त राजकरन के साथ बाइक से भरतकूप से शिवरामपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही मुख्य मार्ग पर आया तो सामने से तेज गति से आई टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे दोनेां के हाथ पैर में चोट आई। टेंपो लेकर चालक भाग निकला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

