आजमगढ़ 15 जनवरी(आर एन एस)कप्तानगंज थाना अंतर्गत खालिसपुर निवासी गुलशन उर्फ फौरेबी पुत्र लालमन कन्नौजिया, ने थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 06.01.2026 को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उसके पिता लालमन कन्नौजिया के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया है।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0–08/2026, धारा 109(1) बीएनएस बनाम दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी गुलशन उर्फ फौरेबी ने अपने सहयोगी विजय सिंह उर्फ लल्लू, निवासी भेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (जो थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर है) के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए अपने घर के बाहर फायरिंग की तथा अपने पिता के पैर को जलती लकड़ी से जला दिया। इसके पश्चात गोली लगने की झूठी अफवाह फैलाकर डायल 112 पर सूचना दी तथा थाना कप्तानगंज पर झूठा अभियोग पंजीकृत कराया।
प्रकरण में वादी/अभियुक्त द्वारा झूठा अभियोग पंजीकृत कर प्रशासन को गुमराह व परेशान करने के संबंध में धारा 229, 248, 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बूढऩपुर के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में आज दिनांक 15.01.2026 को वादी/अभियुक्त गुलशन उर्फ फौरेबी पुत्र लालमन कन्नौजिया को थाना कप्तानगंज क्षेत्र से समय करीब 13:06 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

