मुंबई ,23 जनवरी (आरएनएस)। मुंबई के वडाला इलाके में ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर ‘अर्बन कंपनीÓ से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां ऐप के जरिए मसाज के लिए बुलाई गई एक महिला थेरेपिस्ट ने बुकिंग रद्द होने से नाराज होकर ग्राहक महिला के साथ घर के अंदर ही जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थेरेपिस्ट का आक्रामक रूप साफ देखा जा सकता है।
फ्रोजन शोल्डर के लिए बुक की थी सर्विस
जानकारी के मुताबिक, वडाला निवासी 46 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती हैं। उन्हें फ्रोजन शोल्डर की शिकायत थी, जिससे राहत पाने के लिए उन्होंने अर्बन कंपनी ऐप के जरिए मसाज सर्विस बुक की थी। तय समय पर थेरेपिस्ट उनके घर पहुंची, लेकिन पीडि़ता को थेरेपिस्ट का व्यवहार अजीब लगा। साथ ही, थेरेपिस्ट द्वारा लाए गए बड़े मसाज बेड को देखकर वह असहज हो गईं। इसके बाद उन्होंने सर्विस न लेने का फैसला किया और बुकिंग कैंसिल कर रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी।
घर में घुसकर की हाथापाई, बेटे से भी धक्का-मुक्की
बुकिंग रद्द होने की बात सुनते ही थेरेपिस्ट भड़क गई। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर हिंसक होकर उन पर हमला कर दिया। थेरेपिस्ट ने महिला के बाल खींचे, चेहरे पर मुक्के मारे, शरीर पर खरोंचें डालीं और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जब पीडि़ता का बेटा बीच-बचाव करने आया, तो आरोपी ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। हंगामे के दौरान पीडि़ता ने पुलिस हेल्पलाइन 100 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गई।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, सुरक्षा पर उठे सवाल
वडाला पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी थेरेपिस्ट के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल (हृष्ट) रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। जांच में ऐप पर थेरेपिस्ट की पहचान से जुड़ी कुछ तकनीकी खामियां भी सामने आई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को देखकर लोग अर्बन कंपनी की वेरिफिकेशन प्रक्रिया और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

