गोवा ,23 जनवरी (आरएनएस)। गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत श्वष्ठ ने क्लब के मालिक लूथरा बंधुओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया है।
शुक्रवार को श्वष्ठ की टीमों ने गोवा, दिल्ली और हरियाणा में करीब 8 से 9 ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित दफ्तर और आवास, सह-मालिक अजय गुप्ता के ठिकाने, हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित तत्वम विला, और गोवा में कई स्थान शामिल हैं।
इसके अलावा, गोवा में सरपंच रोशन रेडकर और पंचायत सचिव रघुवीर बागकर के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। श्वष्ठ का आरोप है कि इन दोनों ने नाइटक्लब को अवैध रूप से व्यापार लाइसेंस और एनओसी दिलाने में मदद की थी।
गौरतलब है कि यह अग्निकांड पिछले साल दिसंबर में हुआ था, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। मामले की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से तेज कर दी गई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

