देहरादून,24 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड में एआईएफएफ-फीफा टैलेंट एकेडमी ट्रायल्स 25 से 27 फरवरी तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में होंगे। योग्यता 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मी लड़कियां और 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के बीच जन्मे लड़के होनी चाहिए। चुने गए खिलाडिय़ों को फीफा की ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट स्कीम के तहत वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग, मेंटरशिप और डेवलपमेंट के मौके मिलेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए द्धह्लह्लश्चह्य://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/शद्घ33त्र4्यशष्4ह्म्श्चह्लञ्ज्य68 पर लॉगऑन किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

