बंगाल के मिनी गोवा के बलियारा में 1329 में करीब 650 मतदाताओं को नोटिस
हेदायतुल्लाह पुरकैत
मौसुनी द्वीप। पश्चिम बंगाल के मिनी गोवा के तौर पर जाने जाने वाले मौसुनी द्वीप में एसआईआर के खिलाफ द्वीप के निवासियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दिन द्वीप के निवासी गाजे बाजे के साथ एसआईआर के कारण लोगों को कथित तौर पर बेवजह परेशान करने का विरोध करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। यहां द्वीप के लोगों ने कहा – देश कोई भी हो लेकिन वहां लोगों को वाद्य यंत्र नहीं समझा जाता है। लेकिन चुनाव आयोग हमलोगों को वाद्य यंत्र की तरह बजा रही है । ऐसे में हम लोग एसआईआर के हियरिंग सेंटर में गाजे बाजे के साथ आए हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना ब्लॉक के मौसुनी द्वीप ने अपने तरह का एक अलग विरोध प्रदर्शन से खबरों में आ गया। में हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, मौसुनी द्वीप स्थित बलियारा के बूथ नंबर 268 में कुल मतदाताओं की संख्या 1329 है। लेकिन, करीब 650 मतदाताओं को एसआईआर हियरिंग को नोटिस मिले हैं। द्वीप के लोगों का आरोप है कि नागरिकता के सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनका दावा है कि वे इस देश के नागरिक हैं, और नामखाना में मौसुनी उनकी अपन जन्मभूमि है। इतना ही नहीं, उनलोगों के नाम 2002 की वोटर लिस्ट में भी रजिस्टर्ड हैं। गुस्साए गांववालों ने कहा कि अगर उनके अधिकार छीने गए तो वे चुप नहीं रहेंगे।

