कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार नया रियलिटी शो द 50 ला रहा है जिसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शो में 50 मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं जिनके नाम तो पहले ही आए गए थे। नए प्रोमो में उन्हें लॉयन के घर में प्रवेश करते दिखाया गया। 50 दिन चलने वाले इस शो में प्रतियोंगियों को मानसिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना होगा। प्रोमो में पहले ही दिन सितारों को आपस में झगड़ते देखा गया है।
प्रोमो में लॉयन के आलीशान महल को दिखाया गया है जहां सभी 50 प्रतियोगियों को रहते हुए गेम खेलना होगा। यह शो पूरे 50 दिन चलेगा। प्रतियोगी 50 लाख रुपये के लिए खेलेंगे। ट्विस्ट ये है कि प्राइज की रकम सितारों को नहीं, बल्कि किसी एक प्रशंसक को मिलेगी। इस नियम के चलते प्रतियोगी मेकर्स पर चीटिंग का आरोप लगाते हैं। इसके अलावा, प्रोमो में करण पटेल, प्रिंस नरुला और फैसल शेख गेम के दौरान आपस में भिड़ते नजर आए।
द 50 का आइडिया फ्रेंच शो लेस सिंकुआंटे से लिया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय शो है जिसका पहला वर्जन पोलैंड में साल 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था। अमेरिका और जर्मनी में भी यही फार्मेट लॉन्च किया गया था। द 50 में इस फॉर्मेट को भारतीय दर्शकों के अनुसार बनाया गया है जो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसकी शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में बने पैलेस स्टाइल सेट पर हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

