लखनऊ,31 जनवरी (आरएनएस)। इंटौजा थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलवाँसी में शुक्रवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को प्रात: करीब 7.30 बजे डायल–112 के माध्यम से थाना इंटौजा को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रमेश सिंह यादव पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि युवक ने आम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।मौके पर उपस्थित परिजनों ने मृतक की पहचान बबलू रावत पुत्र रामशरन रावत, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम ढिलवाँसी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि बबलू रावत पेशे से ऑटो चालक था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा की प्रक्रिया पूर्ण की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

