लखनऊ,31 जनवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के समक्ष समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में कैण्ट विधानसभा लखनऊ और घाटमपुर विधानसभा कानपुर के अनेक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कैण्ट विधानसभा लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य गुरुद्वारा समिति सदर कैण्ट लखनऊ, नवलजीत सिंह नागपाल, आत्मा सिंह, हरदीप सिंह नन्दा, परमजीत सिंह लाली, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह गांधी, रश्मित सिंह नागपाल तथा मोहनलालगंज विधानसभा से शिवम दीक्षित शामिल रहे।इसके अतिरिक्त घाटमपुर विधानसभा कानपुर से मुन्नालाल कठेरिया पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पतारा, राहुल भारती पूर्व प्रधान प्रत्याशी पतारा, जितेन्द्र कुशवाहा बीडीसी पतारा, सुभाष यादव सेवानिवृत्त सैनिक तथा संदीप श्रीवास्तव पतारा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त है और वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार की सत्ता से विदाई तय है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

