लालगंज, प्रतापगढ़ ,31 जनवरी (आरएनएस)। पति पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए पीडि़ता ने पुलिस ने तहरीर सौपी है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव की पूनम देवी पत्नी संतोष उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति गाली देते हुए उसे जबरन मारते पीटते हैं। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि आरोपी पति दूसरी शादी करने की धमकी भी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

