लालगंज, प्रतापगढ़ ,31 जनवरी (आरएनएस)। मिशन शक्ति अभियान के तहत सांगीपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181 समेत 1076, 112, 1098, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बाबत जानकारी देते हुए जागरूक किया। पुलिस टीम ने उन्हें किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना पर पुलिस से बेझिझक सम्पर्क करने पर त्वरित कार्रवाई होने के प्रति विश्वास दिलाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

