*बताएं गए बचाव के उपाय
मीरजापुर,31 जनवरी (आरएनएस)। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के मझवां विकास खंड क्षेत्र स्थित बरैनी ग्राम के वनवासी बस्ती के लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान क्षय विभाग की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इससे घबराएं नहीं बल्कि अपने नज़दीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराकर दवा का नियमित सेवन करें, ताकि ख़ुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखा जा सके। इसी क्रम में टीबी के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए उन्हें सरकारी स्तर से प्रदान की जाने वाली समस्त नि:शुल्क सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए यह भी कहा कि जांचोंपरांत पाए गए टीबी प्रभावित मरीजों को सरकारी स्तर से ?1000 प्रतिमाह पोषण योजना के तहत खान-पान हेतु भी दिया जाता है। बताया गया कि टीबी लक्षणों से यदि आप किसी को कभी भी प्रभावित पाते हैं तो नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उपरोक्त सुविधाओं का लाभ प्राप्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होकर अपने पूर्व की भांति अपने दिनचर्या को पूरा करें। कार्यक्रम के दौरान कछवां सीएचसी के प्रदीप कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

