देहरादून,31 जनवरी (आरएनएस)। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचारों और संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और “जय भीम” के नारों के साथ सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों का संदेश दिया। शनिवार को शोभायात्रा का आयोजन जिला रविदास सभा देहरादून एवं आम्बेडकर युवक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत डीएल रोड से हुई। जो बेनी बाजार, ऑरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक, सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, डॉ.आम्बेडकर के जीवन वृत को दर्शाती झांकियां शामिल थी। जिसे सभी ने पसंद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। जिला रविदास सभा देहरादून के अध्यक्ष दिल राम रवि, महासचिव श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कमानिया, आम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार, जय भीम सेवा संस्थान आर्यनगर के पूर्व अध्यक्ष सहदेव कुमार, वर्तमान अध्यक्ष मानू कुमार, महासचिव आकाश, उपाध्यक्ष आशीष गौतम, कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने शोभायात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास सेवा समिति आर्य नगर ब्लॉक प्रथम की भी सक्रिय भागीदारी रही। समिति अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव हेमंत कुमार और कोषाध्यक्ष सचिन गौतम ने शोभायात्रा में शामिल होकर सामाजिक एकता पर जोर दिया। —- डायवर्ट रहा ट्रैफिक शोभायात्रा जहां से भी गुजरी वहां पूर्व घोषित प्लान के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। कनक चौक, राजपुर रोड, परेड ग्राउंड, घंटाघर, प्रिंस चौक, ईसी रोड पर शोभायात्रा के दौरान जाम लगा और लोगों को परेशानी भी हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

