देहरादून,31 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड में राजस्व के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के खिलाफ सिटी बस सेवा सोसाइटी विजय वर्धन डंडरियाल की ओर की गई शिकायत का पीएमओ ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस विषय पर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध करानी होगी और इसे प्रधानमंत्री पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि यदि परिवहन अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

