कोलकाता,31 जनवरी (आरएनएस)। खिदिरपुर उत्सव कमेटी के द्वारा ‘द कॉम्बैट कार्निवलÓ का दो दिवसीय भव्य आयोजन नवाब अली पार्क में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम खिदिरपुर उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा था। इस कॉम्बैट कार्निवल में मार्शल आर्ट्स और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के कई मुकाबले हुए और विजयी को पुरस्कार मिले। इस कार्निवल की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार एक ही मैदान में वॉको से जुड़े 9 से ज़्यादा कॉम्बैट और मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। इसमें प्रो-किक बॉक्सिंग, प्रो-एमएमए, प्रो बॉक्सिंग, जूडो, फुल कॉन्टैक्ट कराटे, सेमी कॉन्टैक्ट कराटे, ग्रेपलिंग, ताइक्वांडो, ताई-ची, कलारी-पयट्टू, क्रॉसफिट, स्ट्रॉन्ग मैन और केटल बेल जैसे स्पोर्ट्स शामिल रहे।
इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। खिदिरपुर उत्सव के महासचिव व तृणमूल नेता राजेश कुमार साव ने उक्त जानकारी दी और कहा कि, हर एक के सहयोग से उक्त आयोजन सफल हुआ है। इस दौरान तृणमूल के वरीय नेता संजय बक्शी, संस्था के चेयरमैन व वार्ड 75 के पार्षद निजामुद्दीन शम्स, वार्ड 77 की पार्षद व संस्था की अध्यक्ष शमीमा रेहान खान, के साथ ही डॉ. अदनान रेहान खान, नरेश अग्रवाल (बंटी), शांतनु सेन,ए. रिजवान हुसैन सहित अतिथि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
००

