सीहोर,31 जनवरी (आरएनएस)।शहर सहित आस-पास की खेल प्रतिभाओं को तराशने और मंच देने के लिए संस्कार मंच के तत्वाधान में आगामी दिनों में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता में आष्टा, नसरुल्लागंज, इछावर, बुधनी, सीहोर सहित अन्य टीमों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने शहर के चर्च मैदान पर पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा तिवारी ने रविवार को इटारसी में चल रही आल इंडिया ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल सीहोर बिल्डअप टीम की विजय की कामना की है।
वहीं यहां पर जारी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर में दो मैच खेले गए इसमें पहला मैच सीहोर बाइज-एमजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर वॉइज 2-0 से विजय रही सीहोर बाइज की तरफ से युवराज ने एक गोल किया आदित्य ने एक गोल किया दूसरा मैच सीहोर क्लब-सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 1-0 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने एक गोल किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन से प्रतियोगिता के लिए खेलो इंडिया स्माल सेंटर का नाम प्रस्तावित कर पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 150 से अधिक अंडर-10 से लेकर अंडर-12 तक के पंजीकृत खिलाडिय़ों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने एक समिति का गठन किया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गत दिनों जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोच के रूप में बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

