भोपाल,31 जनवरी (आरएनएस)।महापौर मालती राय भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री विराट विश्वकर्मा भगवान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् विश्वकर्मा कथा में सम्मिलित हुई और भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
महापौर मालती राय शनिवार को वार्ड क्र. 75 के अंतर्गत 80 फिट रोड शिव नगर स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री विराट विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् विश्वकर्मा कथा में सम्मिलित हुई और भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। महापौर श्रीमती राय ने सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा महापौर राय का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्र. 75 की पार्षद रीता जगदीश विश्वकर्मा, सामाजिक बंधु व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

