केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- वंदे मातरम का विरोध मोदी का नहीं बरन बंगाल का अपमान है
कोलकाता,31 जनवरी (आरएनएस)। भले ही बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर अभीतक कोई तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन सियासत काफी गर्म है। बंगाल विजय का सपना देख रही भाजपा ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस कड़ी में अब आज उत्तर 24 परगना में दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि अब टीएमसी की विदाई का समय आ गया है। इसी के गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार पूरी तरह संस्थागत हो चुका है और इसकी कीमत आम जनता चुका रही है।
कोलकाता के आनंदपुर वेयरहाउस अग्निकांड का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना एनओसी के आर्द्रभूमि पर गोदाम बनाए गए, गोदाम अंदर से बंद था, जिसके कारण कई लोग जिंदा जल गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और क्या इसकी वजह सत्तारूढ़ दल से उनकी नजदीकी है। अमित शाह ने कहा कि इस घटना में 25 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 27 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 32 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं, जो बेहद शर्मनाक है।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लोग टीएमसी को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। इसी के साथ गृहमंत्री ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर वंदे मातरम के अपमान का भी आरोप लगाया। ‘वंदे मातरम का विरोध करके ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि वह बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि अगले चुनावों में बंगाल की पहचान का विरोध करने वाली टीएमसी को पूरी तरह से उखाड़ फेंकें और यहां देशभक्तों की सरकार लाएं।
अमित शाह का दावा है कि बंगाल में भाजपा का वोट शेयर 50 प्रतिशत के करीब पहुंच रहा है, जो भाजपा सरकार के गठन का संकेत है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने उक्त बात बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। शाह ने ममता बनर्जी पर बंगाल की जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय अपने भतीजे को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे अपने भतीजे के प्रति इतनी आसक्त हैं कि बंगाल की जनता का दर्द उन्हें दिखाई ही नहीं दे रहा है। शाह ने दावा किया कि उनका ध्यान जनता की चिंताओं को दूर करने के बजाय अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रित है। अमित शाह
ने कहा- ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं, ममता दीदी जब प्रभु श्री राम ने राम सेतु बनाया तब रावण ऐसा ही मानता था कि इस प्रकार से मुझे कोई हरा सकता है क्या? मैं आपको बताता हूं 2014 में हमें सिर्फ दो सीट मिली थी, 2019 में 41 फीसदी वोट और 18 सीटें मिली थीं, 2024 में 39 प्रतिशत वोट मिला और 2021 की विधानसभा में 38 प्रतिशत वोट और 77 सीटें लेकर सुवेंदु अधिकारी हमारे विपक्ष के नेता बने हुए हैं। ममता दीदी 38त्न से 45त्न का छलांग लगाना है आप इस बार देखना भाजपा का वोट 50त्न से अधिक होगा और प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनने वाली है।’ अवैध घुसपैठ को लेकर गृह मंत्री ने गंभीर चिंता जताते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बावजूद राज्य सरकार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही 35 दिनों के भीतर सीमा बाड़बंदी का काम पूरा किया जाएगा। अमित शाह ने एसएससी घोटाला, शिक्षा घोटाला, नगर निकाय भर्ती घोटाला, गो-तस्करी, राशन घोटाला, मनरेगा और पीएम आवास घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई टीएमसी नेता पहले ही जेल जा चुके हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को चुनौती दी कि यदि वे सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो दागी नेताओं को चुनाव में टिकट न दें। केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल को करीब 10 लाख करोड़ रुपये दिए और नई ट्रेनें भी चलाई, लेकिन इसका लाभ गांवों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि सारा पैसा टीएमसी सिंडिकेट के हाथों में चला गया। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार में कट-मनी संस्कृति को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

