रुद्रपुर,01 फरवरी (आरएनएस)। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में एसटीईएम शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत विद्यालय में एसटीईएम शिक्षा का विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन एस्ट्रो पाठशाला की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च प्रदर्शन, ड्रोन सिमुलेशन, सैटेलाइट मॉडल गतिविधियां, रोबोटेक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित वर्कशॉप आयोजित की गई। अभिभावकों को एस्ट्रो पाठशाला के वर्ष भर चलने वाले एसटीईएम पाठ्यक्रम की व्यापक जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण शुभम कुमार द्वारा किया गया। टीम में दीक्षिता सूदन सीनियर एजुकेशन ऑफिसर, कुलदीप रावत कंटेंट टीम, आदित्य भारद्वाज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंजीनियर तथा अनिल शर्मा मार्केटिंग हेड आदि सम्मिलित थे।प्रबंधिका सुरेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने टीम की सराहना करते हुए इनका आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

