रुद्रपुर,01 फरवरी (आरएनएस)। साइबर ठगों ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताकर एक युवक के खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मेट्रोपोलिस सिटी निवासी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 16 जनवरी को उन्होंने गूगल पर फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। वहीं नंबर मिलने पर उन्होंने कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताया और उनको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिस पर उन्होंने क्लिक किया था। इसके कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

