दमोह 1 फरवरी (आरएनएस)। बीजेपी ने जिला स्तर पर बड़ी स्क्रीन लगाकर केंद्रीय बजट के भाषण को सुनाया। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता एक साथ सामूहिक रूप से देखा रहे थे। वहीं दमोह विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नेतृत्व में दमोह बुन्देली महोत्सव परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण देखने पहुंचे। इस मौके पर भाजापा अध्यक्ष श्याम शिवहरे उपाध्यक्ष गोलू बजाज, वरिष्ठ पार्टी सदस्य अनवर उस्ताद समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्मला सीतारमण जी का अब तक का सबसे बेहतर बजट है। इन्फ्राक्टचर, कनेक्टिविटी, एक्सपोर्ट, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, कृषि उत्पाद, पशुपालन, डेयरी, प्रोडक्शन के बार में अच्छा काम हो रहा है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत मेडिकल के 5 हब बनाए जाएंगे, प्रोडक्श, ट्रेडिंग और एजूकेशन पर विशेष फोकस होगा। मैं कह सकता हूं कि वाकई ये 21वीं सदी का बजट पेश किया गया है।

