भोपाल 3 फरवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों सहित शहर के अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, पुरानी सब्जी मण्डी आदि क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाते हुए विभिन्न प्रकार का 01 ट्रक सामान किया साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में की गई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में ठेले, कांटे, कैरड, रैक आदि भी जप्त किये। जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर कोहेफिजा क्षेत्र से अवैध शेड तथा रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर से 40 चार पहिया वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही में यातायात पुलिस का सहयोग भी किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को भी पुराने शहर के मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, पुरानी सब्जी मण्डी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखी और दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, स्टूल, टेबिल, कुर्सी सहित 01 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने कोलार डीमार्ट, दामखेड़ा, गुडषेफर्ड कालोनी, ललिता नगर, सर्वधर्म कालोनी, दानिष चौराहा, ललिता नगर मार्केट, भदभदा, लिंक रोड नं0-3, आषिमा मॉल, एम.पी. नगर जोन-2, आई.टी.आई. जे.के. रोड, अवधपुरी, गोविन्दपुरा, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, चांदबड़ सेमरा, रेल्वे स्टेषन प्लेेटफार्म नं.-1, जहांगीराबाद मुर्गी बाजार, कोहेफिजा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दामखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 चबूतरा हटाया साथ ही अन्य क्षेत्रों से ठेले, गुमठी, दुकानों के बाहर रखा सामान सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया और 11 ठेले, 01 रैक, 02 लोहे के कांटे, 07 कैरेड, पाईप के टुकड़े आदि जप्त किये।
निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर कोहेफिजा क्षेत्र से अवैध शेड तथा रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर से 40 चार पहिया वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही में यातायात पुलिस का सहयोग भी किया।

