भोपाल 3 फरवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी है। इस तारतम्य में निगम जोन क्र. 20 के अमले ने वार्ड क्र. 06 के अंतर्गत हलालपुर में 02 बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कश्ति जैन के निर्देष पर मंगलवार को निगम के अमले ने जोन क्र. 20 के अमले ने वार्ड क्र. 06 के अंतर्गत हलालपुर बस स्टैंड स्थित होटल डी-गोल्डन की संचालक कोमल देवी मोरंदानी पर बकाया 82 हजार 646 तथा सुरेश कुमार मोरंदानी पर बकाया 55 हजार 462 रुपये की राशि का भुगतान न करने पर उक्त दोनों बकायादारों की सम्पत्तियां कुर्क की।
निगम द्वारा उपरोक्त कार्यवाही से पूर्व उक्त बकायादारों को नियमानुसार देयक व नोटिस आदि जारी किये गये परंतु बकायादारों द्वारा करों का भुगतान न करने पर उक्त तालाबंदी की कार्यवाही की गई।

