पिथौरागढ़,04 फरवरी (आरएनएस)। सुप्रीम यूथ क्लब के पंद्रह युवा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए। बुधवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को प्रशिक्षण के लिए विदा किया। इस अवसर पर वल्दिया ने कहा कि बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सरकार द्वारा स्थानीय युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होने के कारण ये युवा आपदा के समय त्वरित और सशक्त सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अंकित ज्याला सहित अन्य युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

