पिथौरागढ़,04 फरवरी (आरएनएस)। मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़-जमतड़ी सड़क निर्माण के चौदह वर्ष बीतने के बाद डामरीकरण नहीं हो पाया है। डामरीकरण नहीं होने से सड़क बदहाल स्थिति में है, लोग वाहनों में धक्के खाकर घर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक मयूख महर को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। सड़क की बदहाली को लेकर बुधवार को क्वीतड़ की ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने बताया कि कई बार लोनिवि के आला अधिकारियों को पत्र देने के साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी विभाग और प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई पहल शुरू नहीं की गई है। विधायक महर ने इस संबध में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

