पिथौरागढ़,04 फरवरी (आरएनएस)। धारचूला ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए इसकी प्रमुख योजनाओं और प्रावधानों की जानकारी आम जनता को दी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। बजट संवाद के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार रखे और बजट से जुड़ी जिज्ञासाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में राधा बिष्ट, निर्मल माहरा, महिला मोर्चा प्रभारी मनोज कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पा सौन, नगर मंडल अध्यक्ष शकुंतला अगारी, ग्राम प्रधान नर्मदा रावल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

