रुद्रपुर,04 फरवरी (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से दो किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की गई है। राजा कॉलोनी वार्ड दो निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 15 दिसंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से किसी काम के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं कृष्णा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 2 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

