रुद्रपुर,04 फरवरी (आरएनएस)। नई दिल्ली में 21-22 फरवरी को नार्थ जोन खेलो इंडिया पेंचक सिलाट गर्ल्स लीग आयोजित होगी। इसमें उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल 15 फरवरी को रुद्रपुर में होगा। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि लीग में उत्तर क्षेत्र के लगभग 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल में ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

