हरिद्वार,04 फरवरी (आरएनएस)। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज में युवाओं को भी अध्यात्म से जोडऩे भाव था। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भारत माता मंदिर की स्थापना की। उन्होंने समन्वय सेवा ट्रस्ट बनाकर देश में समन्वय का विचार दिया। उन्होंने केवल धार्मिक प्रवचन नहीं किए बल्कि अंतिम छोर के समाज को भी आगे लाने का कार्य किया। स्वामी विवेकानंद के बाद स्वामी सत्यमित्रानंद की वाणी में ही ज्ञान के भाव थे। आज उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। देश की तरक्की के लिए समन्वय जरूरी है, देश में ऊंच-नीच और जात-पात के भेदभाव को मिटाने का कार्य भारत माता मंदिर करेगा। संतों के कारण भटके हुए मानवों को सन्मार्ग पर जाने की राह मिलती है। आदिवासी क्षेत्र में उन्होंने लोगों को जागृत करने का कार्य किया। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने सनातन के प्रचार-प्रसार के लिए महान कार्य कार्य किए। उन्होंने परम पूज्य शंकराचार्य के पदचिह्नों पर चलकर समाज को दिशा देने का कार्य किया। साधु संतों के आशीर्वाद से भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। धर्म और अध्यात्म की ताकत के कारण दुनिया भारत के आगे नतमस्तक हो रही है। उनके शिष्य स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनके कार्यों और प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। गोविंद गिरी देव महाराज ने कहा कि विश्व को समन्वय की आवश्यकता है। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की प्रेरणा से हमे भारत माता का पूजन करना चाहिए। उन्होंने भारत माता मंदिर की स्थापना करके ऐतिहासिक कार्य किया है। जूना पीठाधीश्वर एवं भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव की समाधि पर तीन दिन तक कार्यक्रम चलेंगे। गुरुवार को यहां संत सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के राज्यपाल और साधु-संत शामिल होंगे। इस अवसर पर महेश पुरी, भूपेंद्र कौशिक, महामंडलेश्वर अखिलेश्वानंद, महामंडलेश्वर नैसर्गिता गिरी, आईडी शास्त्री, विधायक प्रदीप बत्रा, जीतू भाई आचार्य, कल्पना शर्मा, राधा बहन और भूपेंद्र कौशिक समेत कई ट्रस्टी शामिल हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

