हरिद्वार,04 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के अंतर्गत आशुलेखन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के प्रथम चरण की परीक्षा के अंतर्गत हिंदी (अनिवार्य-अर्हकारी प्रकृति) अंग्रेजी (वैकल्पिक-/अधिमानी प्रकृति) आशुलेखन परीक्षा का आयोजन आयोग स्थित लैब में किया गया था। इस परीक्षा में 751 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से आशुलेखन परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 के मध्य कराया गया था। आशुलेखन परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 के द्वितीय चरण की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। आयोग के प्रभारी सचिव जयर्वधन शर्मा की ओर से आशु लेखन परीक्षा में सफल घोषित किए गए 751 अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

