भोपाल 4 फरवरी (आरएनएस)। सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने ग्राम पंचायत नजीराबाद में निर्माण कार्य खेत तालाब का निरीक्षण किया एवं ग्राम पंचायत उमरिया में मनरेगा अंतर्गत एक बगिया मां के नाम का निरीक्षण किया। साथ ही हितग्राही से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गढ़ा ब्राह्मण के निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वाले सरपंच, सचिव और उपयंत्री के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोड़ा में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु उपयंत्री और सहायक यंत्री को सुधार के निर्देश दिए गए, साथ ही संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
तिवारी ने ग्राम पंचायत रमगढ़ा में अटल पंचायत भवन के निर्माण कार्य खेत लापरवाही करने वाले सरपंच, सचिव और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों की श्व्यङ्घष्ट शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों के पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए एवं लेबर नियोजन करने हेतु निर्देशित किया गया।


















