सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की वार ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने 12 दिने पूरे कर लिए हैं. इन 12 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ रुपये के करीब आ गई है. भारत में फिल्म 350 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. इधर, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर लोग भूलते दिख रहे हैं. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 की 12 वें दिन और मर्दानी 3 की पांचवें दिन कमाई कितनी हुई है.
बॉर्डर 2 की कमाई में 12वें दिन हल्का उछाल देखा गया. फिल्म ने 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, बॉर्डर 2 ने 11वें दिन भारत में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म ने बीते रविवार 24.22 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 315.10 करोड़ रुपये हो चुका है और फिल्म का वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये के करीब आ रही है. सैकनिल्क की मानें तो, बीती 30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 22 करोड़ रुपये का हो गया है.
बता दें, हाल ही में, बॉर्डर 3 का भी ऐलान किया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी थी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.


















